हल्दी में क्या मिलाकर चेहरे पर लगाना चाहिए?HealthPlanet

Posted on Sat 10th Dec 2022 : 09:33

आप चेहरे पर हल्दी को कई तरीकों से इस्तेमाल कर सकते हैं। आइए जानते हैं चेहरे पर हल्दी लगाने के तरीके -

1. हल्दी में दही और बेसन मिलाकर लगाएं

चेहरे के दाग-धब्बों को हटाने के लिए भी आप हल्दी का इस्तेमाल कर सकते हैं। चेहरे पर हल्दी लगाने से त्वचा के निशान हटाने में मदद मिलती है। इसक लिए आप हल्दी, दही और बेसन का फेस पैक तैयार कर सकते हैं। इसके लिए एक चम्मच बेसन में एक चम्मच दही और हल्दी मिलाएं। इसे फेस पैक को अपने चेहरे पर लगाकर 15 मिनट के लिए छोड़ दें। फिर पानी से चेहरे को धो लें। इससे आपके चेहरे के दाग-धब्बे दूर होंगे और त्वचा ग्लोइंग बनेगी।

2. हल्दी में चंदन पाउडर मिलाकर लगाएं

अगर आप चेहरे पर मुंहासों की समस्या से परेशान हैं, तो फेस पर हल्दी लगा सकते हैं। हल्दी में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जिससे मुंहासों की समस्या को दूर होती है। चेहरे पर मुंहासों की समस्या से छुटकारा पाने के लिए आप हल्दी का फेस पैक इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए एक चम्मच चंदन पाउडर में एक चम्मच शहद और कुछ बूंदें गुलाबजल की मिलाएं। इसे पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाकर 10 मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद पानी से चेहरे को धो लें। इस फेस पैक के इस्तेमाल से चेहरे पर मुहांसों की समस्या दूर होगी और चेहरे पर निखार आएगा।

3. हल्दी में चावल का आटा मिलाकर लगाएं

आप आंखों के नीचे काले घेरे हटाने के लिए भी हल्दी का इस्तेमाल कर सकते हैं। आंखों के घेरे हटाने के लिए हल्दी बहुत फायदेमंद मानी जाती है। हल्दी को चावल के आटे और टमाटर के रस के साथ मिक्स करके लगाने से डार्क सर्कल्स की समस्या दूर होगी। इसके लिए एक चम्मच चावल के आटे में एक चम्मच टमाटर का रस और एक चम्मच कच्चा दूध मिलाएं। इस फेस पैक को अपने चेहरे पर लगाकर 20 मिनट के लिए छोड़ दें। फिर ताजे पानी से चेहरे को धो लें। ऐसा करने से आंखों के नीचे काले घेरे की समस्या दूर होगी।

4. हल्दी में गुलाबजल मिलाकर लगाएं

अगर आप चेहरे का कालापन दूर करना चाहते हैं, तो हल्दी का इस्तेमाल फायदेमंद साबित होगा। चेहरे पर हल्दी लगाने से त्वचा गोरी और निखरी हुई बनती है। त्वचा पर निखार लाने के लिए हल्दी का इस्तेमाल सदियों किया जाता है। ग्लोइंग स्किन पाने के लिए एक चम्मच बेसन में आधा चम्मच हल्दी और दो चम्मच गुलाबजल मिलाएं। इस पेस्ट को अपने चेहरे पर 20-25 मिनट के लिए लगाकर रखें। इसके बाद हल्के गुनगुने पानी से चेहरा धो लें। इस फेस पैक के इस्तेमाल से आपको निखरी-गोरी त्वचा मिलेगी।

5. हल्दी में शहद मिलाकर लगाएं

चेहरे पर झुर्रियों की समस्या को दूर करने के लिए हल्दी का इस्तेमाल किया जा सकता है। हल्दी और शहद को चेहरे पर लगाने से झुर्रियों की परेशानी दूर होती है। इस फेसमास्क को तैयार करने के लिए दो चम्मच दही में एक चम्मच शहद, चुटकीभर हल्दी और नींबू के रस की कुछ बूंदें मिला लें। अब इस फेस पैक को अपने चेहरे पर करीब 15 से 20 मिनट के लिए रखें। इसके बाद, पानी से चेहरे को धो लें। इस फेस पैक के इस्तेमाल से आपकी त्वचा को पोषण मिलेगा और झुर्रियों की समस्या दूर होगी।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info